Tuesday, December 3, 2013

किस बात पर गर्व करे ??

किस बात पर गर्व करे ??
लाखों करोड़ के घोटालों पर ?
85 करोड़ भूखे गरीबों पर ?
62 प्रतिशत कुपोषित इंसानों पर ?
या क़र्ज़ से मरते किसानों पर ?
किस बात पर गर्व करे ??

जवानों की सर कटी लाशों पर ?
सरकार में बैठे अय्याशों पर ?
स्विस बैंकों के राज़ पर ?
प्रदर्शनकारियों पर होते लाठीचार्ज पर ?
किस बात पर गर्व करे ??

राज करते कुछ परिवारों पर ?
उनकी लम्बी इम्पोर्टेड कारों पर ?
रोज़ हो रहे बलात्कारों पर ?
या भारत विरोधी नारों पर ?
किस बात पर गर्व करे ??

महंगे होते आहार पर ?
अन्याय की हाहाकार पर ?
बढ़ रहे नक्सलवाद पर ?
या देश तोड़ते आतंकवाद पर ?
किस बात पर गर्व करे ??

जवानों की खाली बंदूकों पर ?
सुरक्षा पर होती चूकों पर ?
पेंशन पर मिलते धक्कों पर ?
या IPL के चौकों-छक्कों पर ?
किस बात पर गर्व करे ??

किसानों से छिनती ज़मीनों पर ?
युवाओं की खिसकती जीनों पर ?
संस्कृति पर होते रेलों पर ?
या क्रिकेट-कामनवेल्थ खेलों पर ?
किस बात पर गर्व करे ??

साढ़े 900 के सिलेंडर पर ?
दुश्मन के आगे होते सरेंडर पर ?
इस झूठी शान पर ?
या'इंडियन' होने की पहचान पर ?

किस बात पर गर्व करे ??
किस बात पर गर्व करे ??

No comments:

Post a Comment